अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी

in #show5 months ago

1000103301.jpg

डिंडोरी:- जिले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी – कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दरअसल यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने की है। बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित थे,जिस कारण यह नोटिस थमाया गया है। कलेक्टर ने लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिवस के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 7 दिवस के अंदर सन्तुष्टिपूर्वक जवाब नही देने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

  • 42 के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी…

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डिंडौरी के निर्देशन में 20.03.2024 एवं 21.03.2024 को लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला स्तर पर मतदान दलों की प्रशिक्षण आयोजित की गई थी। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए समस्त विभाग प्रमुखों को विधिवत सूचना दी गई थी। बावजूद इसके उक्त प्रशिक्षण में 42 अधिकारी-कर्मचारियों ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहकर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 26 एवं म.प्र.सिविल सेवा अवकाश नियम 1977 के नियम-13 तथा म.प्र.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 (एक) (दो) (तीन) के उल्लंघन करनें का कृत्य किया है।

  • इन अधिकारी – कर्मचारियों को नोटिस जारी

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में पहल सिंह मरावी शिक्षक, राजेश गौतम सहायक यंत्री, पुरषोत्तम सिंह कुशराम अध्यापक, अनिल कुमार खडसे अध्यापक, प्रकाश बांधव सचिव, गोरे लाल चौधरी उप वनक्षेत्रपाल, दिनेश कुमार शर्मा सहायक यंत्री, मोल सिंह धुर्वे शिक्षक, प्रकाश नारायण यादव लिपिक, राजेन्द्र मरकाम शिक्षक, रामलाल मरावी प्रयोगशाला परिचारक, रामकुमार सैयाम शिक्षक, गिरीश कुमार साहू सहायक ग्रेड-3, सरमन सिंह लेखापाल, विकास चौधरी बीटीएम, संतोष यादव शिक्षक, कोमल चावला एलडीसी, संतोष उइके शिक्षक, रमेश सिंह वालरे सचिव, दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी अध्यापक, संतोष कुमार शिक्षक, राजकुमार तेकाम शिक्षक, रवीन्द्र कुमार मरकाम शिक्षक, नारायण प्रसाद झारिया शिक्षक, अशोक सिंह परस्ते सचिव, कुंवर सिंह मरावी शिक्षक, महेन्द्र श्याम सहायक ग्रेड- 3, डोमन सिंह शिक्षक, पवन कुमार शर्मा आत्मा विभाग, लामू सिंह मरावी शिक्षक, जगनारायण परस्ते शिक्षक, ज्ञान दास लारिया सुपरवाईजर, मोहन मरावी शिक्षक, सुखीराम मोंगिया शिक्षक, कृष्णकांत सनोडिया उपयंत्री, फूल सिंह सैयाम शिक्षक, अंतर सिंह धुर्वे अध्यापक, साहब सिंह मरावी प्राचार्य, मुन्ना लाल सचिव, हेंमत उइके शिक्षक, राकेश कुमार बरोतिया सहायक ग्रेड-3, जवाहर लाल यादव सचिव के नाम शामिल हैं।

  • सन्तुष्टिपूर्वक जवाब नही देने पर होगी कड़ी कार्रवाई….

बताया गया कि नोटिस प्राप्ति के सात दिवस के अन्दर अपने नियंत्रण अधिकारी के अभिमत सहित निर्धारित समयावधि में संतोषजनक व समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Sort:  

Plz, like my news