अधिवक्ता महेश त्रिपाठी का निधन संघ में शोक व्याप्त

in #shok2 years ago

युवा अधिवक्ता के निधन पर जिला अधिवक्ता संघ सीधी मे शोक की लहर

वर्थियम न्यूज सीधी म प्र।
IMG-20221122-WA0007.jpg
जिला अधिवक्ता संघ सीधी के युवा अधिवक्ता महेश प्रसाद त्रिपाठी आज दिनांक 22 नवंबर को निधन हो गया और जिला अधिवक्ता संघ के ही सदस्य अधिवक्ता तीरथ प्रसाद पटेल के पिता रामबहोर पटेल उम्र 84 वर्ष व जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य पंजाबी केवट के पिता संतलाल केवट 75 वर्षीय का निधन हो गया।
न्यायालय प्रांगण मे न्यायाधीशो और अधिवक्ताओ की उपस्थिति मे शोक सभा हुई जिसमे दिवगत आत्माओ के शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई और इस दुख की घडी मे परिजनो को दुख सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करे।
शोक सभा मे अमिताभ मिश्रा प्रधान जिला न्यायाधीश, प्रंशात निगम विशेष न्यायाधीश, सुधीर सिंह चैहान कुटुम्ब न्यायाधीश, कविता दीप खरे सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, पुष्पक पाठक मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, रेनू श्रीवास्तव, शोभना मीणा, शुभांशु ताम्रकार, न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी बृजेन्द्र सिंह अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ सीधी, प्रवीण कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष, पुष्पेन्द्र सिंह चैहान सचिव, चन्द्रमोहन गुप्ता पूर्व अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह चैहान पूर्व अध्यक्ष, तुलसी प्रसाद पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष, लक्ष्मण प्रसाद द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष, वारिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह परिहार, सुनील कुमार खरे, अंजनी कुमार उर्मलिया, महेन्द्र सिंह चैहान, अशोक कुमार पाण्डेय, लवकुश प्रसाद मिश्रा, तेज बहादुर सिंह, बाबूलाल सिंह परिहार, श्रीमती माया गुप्ता, तारा वर्मा, सुजाता मिश्रा, एवं बडी संख्या मे शोक सभा मे अधिवक्तागण उपस्थित रहे।