मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, बरगद और गूलर के पौधे रोपे

WhatsApp Image 2022-07-08 at 11.26.20 AM.jpeg
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में नीम, बरगद और गूलर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के सुपुत्र श्री कर्तिकेय सिंह ने भी पौधरोपण किया। योग अनुसंधान परिषद के श्री सिकंदर अहमद, श्री सुनील सोनी, श्री निशांत शर्मा, डॉ. माहीन सिकंदर, श्री लीलेन्द्र मारण और श्री चेतन रावत पौध रोपण में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ ऑल इंडिया रेडियो भोपाल के उद्घोषक तथा मंचीय कलाकार डॉ. सतेन्द्र शरण ने अपने जन्म दिवस और विवाह वर्षगांठ के अवसर पर वृक्षारोपण किया। उनकी पत्नी डॉ. सुनीता शरण, पुत्री कुमारी सत्यांशी शरण और पुत्र श्री अनुराग शरण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

योग अनुसंधान परिषद विगत 30 वर्ष से भोपाल जिले में योग के प्रचार-प्रसार और प्राकृतिक चिकित्सा एवं एक्यूप्रेशर पद्धिति से उपचार के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था अपने स्थापना दिवस 30 अप्रैल को प्रतिवर्ष 50 से अधिक पौधों का रोपण करती है। संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

पौधों का महत्व
बरगद का धार्मिक महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसी तरह एंटीबायटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार गूलर कई रोगों के निदान में सहायक है। गूलर को पूजनीय वृक्ष भी माना गया है।