जेल में सिद्धू को इस काम पर लगाया गया, देखिये 'गुरु' क्या से क्या हुए

Screenshot_20220529-093300.jpg
पटियाला जेल में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है| बताया जा रहा है कि सिद्धू को जेल के अंदर काम पर लगा दिया गया है| सिद्धू को जेल के अंदर क्लर्क का काम दिया गया है| यानि सिद्धू अब जेल में दस्तावेज और रिकॉर्ड संबंधी काम करेंगे|

बतादें कि, नवजोत सिंह सिद्धू 20 मई से पटियाला जेल में बंद हैं| सिद्धू ने करीब 34 साल पुराने एक रोडरेज केस में सुप्रीम कोर्ट से एक साल की सजा मिलने के बाद खुद को पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया था| जिसके बाद उन्हें पटियाला जेल में लाकर बंद कर दिया गया| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धू को पटियाला जेल में बैरक नंबर 10 में रखा गया है|

सश्रम कारावास की सजा है....

बतादें, सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को सश्रम कारावास की सजा सुनाई है| सिद्धू को जेल में काम तो करना ही होगा| फिलहाल, VIP जिंदगी जीने वाले 'गुरु' सजा के सारे दिन जेल में कैसे काटेंगे वो तो अब वही जानें| सिद्धू स्वतंत्र रहने और स्वतंत्र बोलने वाले व्यक्ति रहे हैं| ऐसे में जेल की बंदिश में उनका 'घुटना' शायद लाजमी हो सकता है|

अभी सरेंडर नहीं करना चाहते थे सिद्धू ....

हालांकि, सिद्धू अभी खुद को सरेंडर नहीं करना चाहते थे| सिद्धू की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी कि उन्हें सरेंडर करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया जाए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू की इस याचिका को ठुकरा दिया| जिसके बाद सिद्धू के पास सरेंडर करने के अलावा और कोई रास्ता ही नहीं बचा| अगर सिद्धू खुद से सरेंडर करते तो फिर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती|

सिद्धू की सेहत ठीक नहीं...

जेल में बंद सिद्धू की सेहत सही नहीं चल रही है| सिद्धू जब पहले दिन जेल में बंद हुए तो उन्होंने खाना नहीं खाया| खराब सेहत का हवाला देते हुए उन्होंने खाने से इंकार कर दिया| इधर, बीते कल सिद्धू को कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला जेल से राजिंदरा हॉस्पिटल ले जाया गया| जहां उनका मेडिकल चेकअप (Navjot Singh Sidhu Medical Checkup) हुआ| मेडिकल चेकअप के बाद सिद्धू को डॉक्टरों की ओर से खास सलाह (Doctors adviced to Navjot Singh Sidhu) जारी की गई है|

गुरु को क्या सलाह मिली....

बताते हैं कि, सिद्धू पहले से ही कुछ बीमारियों से पीड़ित चल रहे हैं| उनकी दवाई चल रही है| उन्हें कुछ चीजों से परहेज बताया गया है| उनसे विशेष डाइट लेने को कहा गया है| डॉक्टरों ने सिद्धू को सलाह जारी करते हुए कहा है कि वह उबली हुई सब्जियां, सलाद, बाजरे की रोटी ही खाएं| इसके अलावा जूस का सेवन करें| वहीं, डॉक्टरों ने सिद्धू से वजन घटाने की बात भी कही है|