राहत की खबर, देखिये कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

LPG Cylinder New Price: महंगाई के कहर के बीच आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर आई है| दरअसल, 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) की कीमत में बड़ा फेरबदल हुआ है| अब काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत को कम कर दिया है| कीमत में 198 रुपए की कटौती की गई है|

पहले जहां देश की राजधानी दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर 2219 का मिल रहा था तो अब 2021 रुपये का मिलेगा| इसी प्रकार मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी अलग-अलग कीमत की कटौती हुई है| फिलहाल, इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ी राहत मिली है| इसके साथ ही यहां जाने वाले ग्राहकों की जेब भी ज्यादा नहीं कटेगी| क्योंकि अगर कीमत बढ़ जाती तो इन जगहों पर खाने की कीमत भी बढ़ा दी जाती|

जून में भी घटाई गई थी कीमत...

आपको बतादें कि, 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) की कीमत पिछले महीने जून में भी घटाई गई थी| इसलिए यह कटौती लगातार दूसरी बार है| दरअसल, मई में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर 2354 रूपए का मिल रहा था और जून में इसे 2219 का कर दिया गया था|

घरेलू गैस सिलेंडर में कोई राहत नहीं....

बरहाल, आपको बतादें कि, घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है। इसकी कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) अब भी दिल्ली में 1003 रूपए है|IMG_20220701_112137.jpg