जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती मनाई गयी।

in #shamshuddin27 days ago

![IMG-20240820-WA0019.jpg](UPLOAD FAILED)
प्रतापगढ़ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80 वी जन्म जयंती पर आज प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राजीव गांधी अमर रहे जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव गांधी आपका नाम रहेगा नारे लगाए गए उसके पश्चात जीरो माइल्स चौराहे पर राजीव गांधी पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए राजीव गांधी ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को सूचना प्रौद्योगिकी लाने का काम किया जिससे की भारत देश में सूचना क्रांति आई और आज जिसका उदाहरण हम देख रहे हैं मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, इंटरनेट, बैंकिंग सिस्टम, इंटरनेट के आने से भारत एक विकसित देश के रूप में उभरने वाला है राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज लाकर ग्रामीण विकास के नए आयाम स्थापित किये साथ ही युवाओं को 18 वर्ष की उम्र होने पर मताधिकार देने का काम किया राजीव गांधी एक दूरदर्शीता वाले व्यक्ति थे आज हमारे बीच अगर राजीव गांधी होते तो हमारा देश नई ऊंचाइयों को छु रहा होता, देश की एकता और अखंडता बनी रहे इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कृत संकल्पित है. इस अवसर पर में राजीव गांधी जी को सत्संग नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।