दिमागी रूप से परेशान महिला को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया

in #shamli2 years ago

दिमागी रूप से परेशान महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

थानाभवन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि एक महिला जलालाबाद क्षेत्र के जंगल में एक ट्यूबवेल पर बैठी हुई है। उसे देखने से कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना पर थानाभवन पुलिस पहुंची तो पुलिस ने देखा कि महिला दिमागी रूप से कुछ कमजोर है जो अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस ने महिला से पूछताछ करते हुए उसके परिजनों के बारे में बमुश्किल जानकारी जुटाई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थाने में पहुंचे परिजनों ने बताया कि रिया गांव लिलोंन शामली की रहने वाली है और उसके पति का नाम सोनू है। वह घर से अचानक गायब हो गई थी। इनका दिमागी संतुलन कुछ ठीक नहीं है। पुलिस ने उन्हें रिया के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद रिया का देवर रोहित रिया को लेने के लिए थाने पर पहुंचा। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।