अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की काव्य गोष्ठी में कवियों ने सुनाई रचनाएं।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की काव्य गोष्ठी में कवियों ने सुनाई रचनाएं।

शाजापुर।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कैलाश गोड़ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति से समारोह को सफल बनाया।

गोष्ठी का शुभारंभ मॉ वीणा वादिनी की स्तुति से हुआ। इसके उपरांत कवि नागेन्द्र गुर्जर, योगेश उपाध्याय, जितेन्द्र देवतवाल 'ज्वलंत', कैलाश गोड़ सहित अन्य कवियों ने रचना पाठ किया।

वरिष्ठ साहित्यकार योगेश उपाध्याय ने रचना 'एक अबूझ पहेली' प्रस्तुत की। वही कैलाश गोड़ ने 'बहुत खुश रहो' पेश की। जितेन्द्र देवतवाल 'ज्वलंत' ने रचना उत्कृष्ट अभियान रचो। तथा कवि नागेंद्र गुर्जर ने 'यह मोह के बंधन माया के धागे समस्त नश्वर है, हे हरि तेरे आगे' प्रस्तुत की। वही आभार कवि जितेन्द्र देवतवाल 'ज्वलंत' ने माना।