शाजापुर नगरपालिका पर पूरी तरीके से भाजपा का कब्जा

in #shajapur2 years ago

Screenshot_2022-08-05-15-57-22-00.jpgशाजापुर नगर पालिका पर पूरी तरीके से भाजपा का कब्जा हो गया है, आज नगर पालिका के प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष पद पर भाजपा के उम्मीदवार प्रेम जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष पद भी भाजपा के खाते में गया और संतोष जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, कांग्रेस ने यहां अपना नामांकन भी दाखिल नहीं किया, 29 वार्ड वाली इस नगर पालिका परिषद में कांग्रेस ने सिर्फ़ 9 सीटें जीती थी जबकि भाजपा ने 17 सीट जीतकर अन्य दो पार्षदों का समर्थन पाकर 19 पार्षदों को अपने पक्ष में कर लिया था, परिणामों की घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी हॉल के सामने जमकर जश्न मनाया, फूल माला मिठाइयां और ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ता जमकर थिरके, भाजपा नेताओं ने से कार्यकर्ता और संगठन की जीत बताया!