शाजापुर में प्राकृतिक कृषि पर एक दिवसीय किसान संगोष्ठी संपन्न

in #shajapur2 years ago

शाजापुर में स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गुजरात के कृषि वैज्ञानिक शाजापुर पहुंचे जहां पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में रासायनिक खेती से किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसके स्थान पर किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाना चाहिए जिससे देश खुशहाल होगा वही शाजापुर कृषि वैज्ञानिक जी आर अंबावतिया शाजापुर किसानों को सलाह जारी करते हुए कहा कि जो किसान भाई वर्तमान में रासायनिक खेती कर रहे हैं वहां जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाएं जिससे शाजापुर में किसानों को काफी मुनाफा होगा आज मध्य प्रदेश एवं केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है वही उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में शाजापुर राजगढ़ आगर तीन जगहों पर प्राकृतिक खेती के लिए किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा एवं यहां 3 जिले वहां है जिसमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार अनेक योजनाओं किसानों के लिए संचालित कर रही है वहीं उन्होंने आगामी समय में सोयाबीन की फसल को लेकर किसानों को महत्वपूर्ण सला दी हैIMG-20220518-WA0035.jpg