एनडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन से आठ लोगों के शव किए बरामद

in #shahabad2 years ago

IMG_20220828_205957.jpg
पाली हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में ग्राम बेगराजपुर निवासी किसान निजामपुर पुलिया मंडी में खीरा बेचने गए थे। वापस आते समय शनिवार दोपहर ट्रैक्टर का अगला पहिया निकले से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली में लगभग 20 लोग सवार थे। सभी लोग नदी में गिर गए थे। वही 14 लोगों ने अपनी तैर कर जान बचा ली। हालांकि छह लोगों की लापता होने की सूचना शनिवार से शुरू हुआ सर्च आपरेशन पूरी रात चला और सुबह तक जारी रहा। पुल से करीब डेढ़ किमी दूर अमित व मझीले उर्फ नरेंद्र का शव भी बरामद हो गया है। अब तक एनडीआरएफ आठ शव बरामद कर चुकी है। सर्च अभियान फिलहाल अभी जारी है। कुछ शव पुल के पास तो कुछ डेढ़ किमी दूर मिले, लापता छह लोगों के अलावा करीब डेढ़ किमी दूर दो और शव मिले हैं, माना जा रहा है इस ट्रैक्टर-ट्राली में से लापता नहीं था क्योंकि गांव वाले उसे पहचान नहीं पाए। डीएम अविनाश कुमार व एसपी राजेश द्विवेदी की अगुवाई में रातभर रेस्क्यू अभियान चल रहा है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की दो टीमें लगातार नदी में छानबीन करती रहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ितों से मिलकर भरोसा दिलाया कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाएंगे।
वही एक अज्ञात शव की पहचान दरियापुर गांव निवासी हरिशरण के रूप में हुई है। उसकी पत्नी माया देवी व बेटे दीपक ने घटनास्थल पर पहुंचकर शिनाख्त की। प्रधान बलराम यादव के मुताबिक हरिशरण पाली गया था। उसे अपना मोबाइल रिचार्ज कराना था। जिस सड़क पर बेगराजपुर गांव है उसी सड़क पर दो किमी की दूरी पर उसका गांव है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर आते वक्त वह ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ गया। उसकी जेब से निकले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। हरिशरण खेतीबाड़ी करता है। हरिशरण के दो लड़के व दो पुत्री है। वह तांगा बुग्गी चलाता था। मोबाइल का रिचार्ज कराने दोपहर 12 बजे पाली गया था। तैरकर निकले पारस ने बताया कि हरिशरण ट्रैक्टर पर बैठा था। सीओ हेमन्त उपाध्याय ने बताया कि हरिशरण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया गया कि बेगराजपुर गांव के पड़ोस में स्थित मजरा पुरवा निवासी नरेंद्र भी गायब है। उसके भाई प्रेमपाल ने बताया कि नरेंद्र पाली बाजार करने गया था। तब से घर नहीं लौटा। रातभर खोजबीन की गई पर पता नहीं चला। आशंका है कि वह भी ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर आते वक्त हादसे का शिकार हो गया। उसने भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा व डीएम अविनाश कुमार को सुबह इसकी जानकारी दी। हालांकि बचकर निकले लोग यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि नरेन्द्र बैठा था या नहीं। डीएम के फरमान पर रेस्क्यू अभियान 15 मिनट तक बन्द रहने के बाद दुबारा शुरू हुआ। अब नरेंद्र की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जानें तक नरेंद्र का कुछ पता नही चला।