श्री राम विवाह महोत्सव दुल्हन की तरह सजी ओरछा नगरी

in #seoni2 years ago

ORCHA-min.jpg
लखनादौन बुंदेलखंड की अयोध्या दुल्हन की तरह सज कर तैयार हो चुकी है मौका है जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम राजा सरकार के विवाह महोत्सव का भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव हर वर्ष तीन दिवस तक बड़ी ही धूमधाम और राजसी परंपरा के साथ-साथ बुंदेली संस्कृति के साथ मनाया जाता है। पहले दिन भगवान राम दूल्हा बनते हैं और उन्हें बुंदेली रीति-रिवाजों के अनुसार पहले दिन गणेश पूजन के साथ भगवान को तेल व हल्दी चढ़ाई जाती है।

भगवान दूल्हा बनते हैं
दूसरे दिन भगवान का मंडप सजाया जाता है और बुंदेली परंपरा के अनुसार भगवान के मंडप के नीचे महाभोज का आयोजन किया जाता है, तीसरे दिन भगवान दूल्हा बनते हैं और उनकी बारात पूरे राजसी ठाठ वाट के साथ नगर में भ्रमण करती है, जहां नगरवासी भगवान का अपने-अपने घरों के दरवाजों पर भव्य स्वागत करते हैं, उसके बाद भगवान की बारात जानकी मंदिर पहुंचती है जहां भगवान के विवाह की रस्मों को पूरा किया जाता है, विवाह की सारी रस्में के बाद भगवान की बारात श्री राम राजा मंदिर में आ जाती है।