Seoni News : देश-विदेश के सैलानियों के लिए कल से खुल जाएंगे पेंच टाइगर रिजर्व के कोर गेट

in #seoni2 years ago

पेंच टाइगर रिजर्व के कोर गेट एक अक्टूबर से देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे।प्रबंधन ने टुरिया, कर्माझिरी, गुमतरा गेट से पर्यटकों को जंगल की सैर कराने की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है।पर्यटकों को सबसे अधिक पार्क के बाघ व काला तेंदुआ आकर्षित कर रहा है।
रोना वायरस

देश

विशेष

विदेश

खेल

मनोरंजन

बिज़नेस

टेक्नोलॉजी

धर्म

राशिफल

विचार

शिक्षा
होम ⁄ मध्यप्रदेश ⁄ सिवनी
Seoni News : देश-विदेश के सैलानियों के लिए कल से खुल जाएंगे पेंच टाइगर रिजर्व के कोर गेट
पेंच टाइगर रिजर्व के कोर गेट एक अक्टूबर से देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे।प्रबंधन ने टुरिया, कर्माझिरी, गुमतरा गेट से पर्यटकों को जंगल की सैर कराने की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है।पर्यटकों को सबसे अधिक पार्क के बाघ व काला तेंदुआ आकर्षित कर रहा है।
Updated:Fri, 30 Sep 2022 07:16 AM (IST)
Seoni News : देश-विदेश के सैलानियों के लिए कल से खुल जाएंगे पेंच टाइगर रिजर्व के कोर गेट

सिवनी, नईदुनिया प्रतिनिधि। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर गेट एक अक्टूबर से देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे। प्रबंधन ने टुरिया, कर्माझिरी, गुमतरा गेट से पर्यटकों को जंगल की सैर कराने की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटकों को सबसे अधिक पार्क के बाघ व काला तेंदुआ आकर्षित कर रहा है। पर्यटक इसके विषय में जानकारी पाकर पार्क में आने और इन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बीच टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की नब्ज टटोलने पहुंचे राष्ट्रीय स्तर की एमइइ टीम पेंच के कामों को देखने के बाद लौट गई है।

टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पार्क प्रबंधन का तीन दिनों तक आंकलन किया। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि एमइइ का निरीक्षण हर चार साल में एक बार होता है। पर्यटन सीजन की शुरुआत एक अक्टूबर से हो रही है। पार्क के कोर एरिया के गेट पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे। हालांकि, बारिश के कारण पार्क की कई सड़कें खराब हो गईं तो कहीं-कहीं खरपतावार ऊगी हुई है। रास्तों में पानी भरा हुआ है। इसको लेकर पार्क प्रबंधन भी परेशान है।अधिकारियों का कहना है कि सुविधा के अनुसार पर्यटकों को सैर कराई जाएगी।