राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने कहा उनकी सुरक्षा हमारी जवाबदारी है

in #seoni2 years ago

cm-sivraj-2-min-2-768x614.jpg
(पवन डेहरिया)
लखनादौन/भोपाल। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश में सबका स्वागत है। मध्यप्रदेश की धरती पर जो आएगा इसका स्वागत है। राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि, सुरक्षा पूरी तरह से दी जाएगी। सुरक्षा हमारी जवाबदारी है। सुरक्षा के सभी निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है।

वहीं किसानों के प्रदर्शन पर भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि, सरकार किसानों की है, किसान जो कहेंगे सरकार सुनेगी। इसके अलावा सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि कई बड़े कार्यक्रम मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहे हैं। दुनियाभर से प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश पधार रहे हैं। उसके तुरंत बाद इन्वेस्टर समिट है। कल मैं बैंगलोर जाकर उद्योगपतियों से चर्चा करूंगा। खेलो इंडिया और G20 समिट भी मध्यप्रदेश में होना है। यह मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात।