सभी नगरों में बनाएं जाएं पैदल मार्च कॉरिडोर
सभी नगरों में बनाएं जाएं पैदल मार्च कॉरिडोर
सिवनी 29 दिस 23। अच्छी सेहत के लिए पैदल चलना बहुत जरुरी है। पैदल नहीं चलने वाले अनेक गम्भीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अधिकांश डॉक्टर भी खुद पैदल चलते हैं। अत: सभी नगरों में पैदल चलने के लिए पैदल मार्च कॉरिडोर बनाया जाए।
उक्ताशय की मांग करते हुए समाजसेवी रघुवीर अहरवाल ने बताया कि आजकल लोग अपने छोटे से छोटे काम के लिए दुपहिया, कार या आॅटो रिक्शा में चलते हैं। सड़कों में साईकल और पैदल चलने वाले बहुत कम नजर आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनाओं में अधिकांश पैदल चलने वाले मौत के शिकार होते हैं। इसका अर्थ है सड़कों पर पैदल घूमना बहुत खतरनाक है। पैदल नहीं चलने के कारण बूढ़े, बच्चे और जवान भी मोटापे के शिकार होकर अनेक गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पैदल चलना अनिवार्य है। यह सलाह डॉक्टर भी देते हैं। पैदल चलना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। याने अच्छी सेहत के लिए पैदल चलना जरुरी है। सड़कों पर घूमना खतरनाक है। अतएव सभी नगरों में सेहत के लिए पैदल चलने वालों के लिए पैदल मार्च कॉरिडोर बनाया जाए। जहां पर किसी भी प्रकार के वाहन चलाना प्रतिबंधित हो। श्री अहरवाल ने आगे बताया कि जहां पैदल मार्च कॉरिडोर बनाया जाएगा। वहां तक पैदल मार्च करने वालों को पहुंचाने के लिए सिटी बस सेवा उपलब्ध कराई जाए। इससे स्थानीय प्रशासन की अच्छी आमदनी भी होगी।