नगर पालिका के कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

in #seoni2 years ago

FB_IMG_1659795554706.jpg
नगर पालिका के कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा वाहन रैली
🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳 🇮🇳
#हरघरतिरंगा_अभियान अंतर्गत अरूणाचल पब्लिक स्कूल में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
=====================नगर पालिका परिषद सिवनी के कर्मचारियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा अभियान" को सफल बनाने एवं नागरिकों में जगजागरूकता लाने के उद्देश्य से जनजागरण तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारियों ने आमजनों से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की।

FB_IMG_1659795561242.jpg
तिरंगा वाहन रैली के पश्चात सीएमओ पूजा बुनकर एवं सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण तिवारी के निर्देशन में नगर के अरूणाचल पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल के सभी 1290 बच्चों ने बढचकर हिस्सा लिया एवं देशभक्ति से ओतप्रोत अपने मन में देशभक्ति भी भावना को जाग्रत करते हुए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाए, वहीं बहुत से बच्चे देश के महान नेताओं की वेशभूषा धारण किये नजर आये।

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक व्यक्तियों की सहभागिता के लिए जिला प्रशासन के प्रयास लगातार जारी है इसी कड़ी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बुनकर एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #Amrit_Mahotsav #हरघरतिरंगा