हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार - प्रसार में विभिन्न विभागों द्वारा गतिविधियां आयोजित

in #seoni2 years ago

IMG-20220809-WA0009.jpg

सिवनी 9 अगस्त 22/कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन मे हर घर तिरंगा अभियान से अधिक- अधिक नागरिकों को जोड़कर आगामी 13 से 15 अगस्त के मध्य हर घर, शासकीय- अशासकीय कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। इस कार्य मे शासकीय विभागों के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए स्वयं पैदल, बाइक रैली निकाली जा रही हैं साथ ही विभाग से जुड़े आम नागरिकों की भी गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सभी को तिरंगा फहराने की अपील की जा रही हैं।

खवासा चेकपोस्ट में वाहनों में लगाए गए तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान का रूप देने के लिए परिवहन विभाग द्वारा भी सहभागिता करते हुए खवासा चेकपोस्ट में वाहनों में तिरंगा लगा कर सभी से अभियान में सहभागिता की अपील की गई।

आयुष विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली
जिला आयुष अधिकारी डॉ यशवंत माथुर के निर्देशन में आयुर्वेद चिकित्सालय लखनादौन के अधिकारी- कर्मचारी ने हर घर तिरंगा अभियान के जागरूकता के लिए वाहन रैली निकाल कर आम जनों की अभियान में सहभागिता करते हुए आगामी 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया।