शादी के 3 महीने बाद ही नवविवाहिता की आग से झुलसने से हुई मौत

in #seoni2 years ago

IMG_20220826_092854.jpg

सिवनी। उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कातोली निवासी 21 वर्षीय नवविवाहिता के आग से झुलस जाने से मौत हो गई। वही डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पिपरिया में गुरुवार को एक पति के झुलस जाने से उपचार के लिए पत्नी जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां पति का उपचार जारी है।

जिला अस्पताल में परिजनों द्वारा लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय अरुलता पति विनोद विश्वकर्मा का बीते 3 माह पूर्व भीमगढ़ खापा निवासी विनोद विश्वकर्मा के साथ हुआ था। बीते दिनों अरुलता जन्माष्टमी पर्व पर अपने मायके आई हुई थी। घर पर जब वह खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी। इसी दौरान उसके कपड़े में आग लग गई जिससे वह झुलस गई। 20 अगस्त को महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।