भूकंप: आज रात फिर हिली जमीन

in #seoni2 years ago

IMG-20220826-WA0060-1210x590.jpg

सिवनी। नगर में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप रात करीब 10.39 बजे पर आया। भूकंप के इन झटकों से किसी को कोई हानि नहीं हुई।

नगर के कबीर वार्ड डूंडासिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गुरुवार को सुबह जहां लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे वहीं शुक्रवार की रात को घरघराआहट के साथ कंपन महसूस किया। जमीन हिलने की खबरें लोग एक दूसरे को देने लगे।
IMG-20220826-WA0062-1024x472.jpg