खवासा चेकपोस्ट में वाहनों में लगाए गए तिरंगे

in #seoni2 years ago

IMG-20220809-WA0053.jpg

खवासा चेकपोस्ट में वाहनों में लगाए गए तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान का रूप देने के लिए परिवहन विभाग द्वारा भी सहभागिता करते हुए खवासा चेकपोस्ट में वाहनों में तिरंगा लगा कर सभी से अभियान में सहभागिता की अपील की गई।
IMG-20220809-WA0009.jpg

आयुष विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली
जिला आयुष अधिकारी डॉ यशवंत माथुर के निर्देशन में आयुर्वेद चिकित्सालय लखनादौन के अधिकारी- कर्मचारी ने हर घर तिरंगा अभियान के जागरूकता के लिए वाहन रैली निकाल कर आम जनों की अभियान में सहभागिता करते हुए आगामी 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

दलसागर तालाब टापू में लगाया गया प्रचार बलून

हर घर तिरंगा अभियान में अधिकतम जनसुमदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगरपालिका सिवनी द्वारा जिला मुख्यालय के हृदय स्थल दलसागर तालाब में हर घर तिरंगा अभियान का बलून लगाया गया हैं।