आरटीओ ऑफिस में निकला विषधर धामन

in #seoni2 years ago

IMG-20220906-WA0051-748x642.jpg

सिवनी। इन दिनों खेत खलिहान, घरों में सर्प निकल रहे हैं। विषैले सर्प के निकलने से लोगों की नींद उड़ी है। वही सर्पदंश के शिकार जब झाड़ फूक में अपना समय बर्बाद कर देते हैं और अस्पताल विलम्ब से पहुँचते हैं तो कई बार उपचार में देरी होने के कारण लोगों की असमय ही मौत हो जाती है।

सोमवार को आरटीओ कार्यालय नगझर सिवनी में विषैला धामन सांप निकला। जिसकी सूचना तत्काल प्रवीण तिवारी को दी गई। जिसके बाद उन्होंने विषैले सर्प को पकड़ जंगल छोड़ा।