भारतीयों का स्वाभिमान है तिरंगा : सुनील सिंह

in #self2 years ago

लखीमपुर खीरी

भारतीयों का स्वाभिमान है तिरंगा : सुनील सिंह
IMG-20220804-WA0082.jpg
पलियाकलां-खीरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सृजित नगर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी , रामचरन शाह ,व अटल शक्ति केन्द्र पर पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने
हर घर तिरंगा अभियान के वृहद प्रसार हेतु बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक ,प्रभारियों, व अभियान के संयोजक सहसंयोजक से कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय की आन बान और शान है, कार्यकर्ता जनपद खीरी के प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराना सुनिश्चित करें इसके लिये लोगों से सम्पर्क अभियान तेज किया जाये।नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने पलिया नगर की कार्ययोजना का विवरण देते हुये कहा कि नगर में एक सप्ताह से तिरंगा अभियान के तहत लोगों से निरन्तर सम्पर्क किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर समस्त पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।