सतना-जबलपुर रेलवे स्टेशन के उपर बनेगा हैलीपेड, फाईब स्टार सहित‌ मिलेंगी लग्जरी सुविधा

जबलपुर। विश्‍वस्तरीय बनाने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने से संबंधित सभी काम की योजना प्राइवेट कंसल्टेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनाएगी। कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया से होगा। कंपनी को लगभग 80 लाख रुपये काम के तौर पर रेलवे की ओर से दिए जाएंगे। कंपनी को बताना होगा कि जबलपुर और सतना स्टेशन की किस तरह से बनाया जाए। जिससे यहां पर यात्रियों की सुविधा वर्ल्ड क्लास लेवल की हों। साथ ही रेलवे की आय भी बढ़ जाए।

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तर्ज पर रेलवे अब सतना और जबलपुर रेलवे स्टेशन को और भव्य स्वरूप प्रदान करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही स्टेशन पर अब यात्रियों को मॉल, शॉप, रेस्टोरेंट से लेकर 5 स्टार होटल, स्वीमिंग पुल जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। हाल ही में रेलवे ने करीब 32 करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर रेलवे स्टेशन का रीडेवलप किया गया था। जबलपुर रेल मंडल के 2 स्टेशनों जबलपुर और सतना रेलवे स्टेशन का चयन वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए किया गया है। इन 2 स्टेशनों के लिए रेलवे ने लगभग 500 करोड़ रुपये का बजट भी तय कर लिया है।

स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा

n40476180055f4aa5f9cdcaf6985719e6542b3c12c87da54c069abda78b65e34b76652beab.jpg
भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तर्ज पर जबलपुर रेलवे स्टेशन को विश्‍वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। स्टेशन पर मॉल, शॉप, रेस्टोरेंट से लेकर फाइव स्टार होटल, स्वीमिंग पुल जैसी अन्य सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। महत्वपूर्ण बात बात यह है कि रेलवे पूरा खर्च की जिम्मेदारी उठाएगा। यानी पब्लिक प्राइवेट कंपनियों की मदद नहीं ली जाएगी और न ही प्राइवेट कंपनी को स्टेशन लीज पर दिया जाएगा। जबलपुर रेल मंडल के 2 स्टेशनों जबलपुर व सतना रेलवे स्टेशन का चयन विश्वस्तरीय बनाने के लिए किया गया है। इन 2 स्टेशनों के लिए रेलवे ने लगभग 500 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। हाल ही में रेलवे ने करीब 32 करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर रेलवे स्टेशन का रीडेवलप किया गया है।

विश्व स्तरीय बनाने की रूपरेखा

n404761800c7789632e8903f4807a9126182b1becb2e12c7cb05ca7b6235de219446c01cdb.jpg
जबलपुर स्टेशन को विश्‍वस्तरीय बनाए जाने की डिजाइनिंग कुछ इस तरह तैयार की गई है। स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या पढ़ाई जानी है। जाहिर है इससे ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ाई जाएंगी। स्टेशन पर आने-जाने के लिए आधुनिक अंडर ग्राउंड-वे और फुटओवर ब्रिज बनाए जाने हैं और ये सभी टेक्निकली ऑटोमैटिक होंगे। स्टेशन के 2 ओर की मुख्य बिल्डिंग को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में बदला जाएगा। इसमें 5 स्टार होटल, मल्टीपार्किंग, माल, शाप, मल्टीप्लेक्स समेत हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। स्टेशन के अंदर जाने वाले हर कोई प्रवेश कर सकेगा. बिल्डिंग के ऊपर हेलीपेड बनाए जाने का प्रस्ताव है।

पश्चिम मध्य रेलवे के 6 स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनेंगे

n4047618007f163645418192b0170fd497a7cc674262bfbc7e45ccd7296239eab2ee5baf6b.jpg
जबलपुर मंडल के 2 स्टेशनों के अलावा भोपाल और कोटा रेल मंडल के 2-2 स्टेशन को चुना गया है। भोपाल मंडल से भोपाल और बीना स्टेशन जबकि कोटा मंडल से कोटा और डकनिया तलाव का सेलेक्ट किया गया है। कोटा के दोनों स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम स्टार्ट कर दिया गया है। जबलपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने के बाद प्लेटफॉर्म की संख्या भी बढ़ जाएगी जिस्से ज्यादा ट्रेन रुक सकेगा। स्टेशन के दोनों ओर के मेन बिल्डिंग को मल्टीफ्लोर बनाया जाएगा. इसमें 5 स्टार होटल, मल्टीपार्किंग, मॉल, दुकानें, मल्टीप्लेक्स सहित कई सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

मॉर्डन अंडर ग्राउंड रास्ता बनाया जाएगा

n4047618000245a0d4c8799d2066f187c2ba814c2d0695d31b88f4b5559f43aaa8eb558d1c.jpg
जानकारी के मुताबिक जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आने-जाने के लिए मॉर्डन अंडर ग्राउंड रोड बनाई जाएगी. इसके साथ ही यात्रियों के लिए फुट ओवर ब्रिज भी तैयार किया जाएगा। मालूम हो कि रेलवे ने जबलपुर रेल मंडल के 2 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए चुना है जिसमें से 1 जबलपुर और 2 सतना रेलवे स्टेशन है।

योजना प्राइवेट कंसल्टेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनाएगी

n404761800211d91a73e669f2739b118b759e676db514c6cc71257706cd88c38e17fea179a.jpg
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विश्‍वस्तरीय बनाने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने से संबंधित सभी काम की योजना प्राइवेट कंसल्टेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनाएगी। कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया से होगा। कंपनी को लगभग 80 लाख रुपये काम के तौर पर रेलवे की ओर से दिए जाएंगे। कंपनी को बताना होगा कि जबलपुर और सतना स्टेशन की किस तरह से बनाया जाए। जिससे यहां पर यात्रियों की सुविधा वर्ल्ड क्लास लेवल की हों। साथ ही रेलवे की आय भी बढ़ जाए।