सासनी: पेड से बाइक टकराने पर बाइक सवार की मौत

in #sasni2 years ago (edited)

पेड से बाइक टकराने पर बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
IMG-20220514-WA0054.jpg

ससनी- 14मई। गांव नदौना सहबाजपुर के निकट एक बाइक पेड से टकराजाने के कारण बाइक सवार की उपचार के लिए जो जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। जिससे मृतक के परिजनें में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्ट के लिए भेजा है।
IMG-20220514-WA0060.jpg
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव बसईं काजी निवासी पूरन सिंह का पैंतीस वर्षीय पुत्र नेपाल सिंह अपनी एक रिश्तेदारी में गांव नदौना सहवाजपुर में हुए भंडारा प्रसाद वितरण में शामिल होने गया थां बताते हैं कि वह जैसे ही नदौना के निकट आया वैसे ही उसकी बाइक असंतुलित होकर पेड से टकरा गई। जिससे वह वहीं गिरकर बेहोश एवं घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां रास्ते में नेपाल ने दम तोड दिया। नेपाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसका परिजनों ने देर शाम मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
IMG-20220514-WA0027.jpg