परम श्रद्धेय नमेश चंद्र वार्ष्णेय पूर्व चेयरमैन की स्मृति में नारी सम्मान

in #sasni2 years ago

IMG_20221115_222438.jpg

परम श्रद्धेय नमेश चंद्र वार्ष्णेय पूर्व चेयरमैन की स्मृति में कृति फाउंडेशन द्वारा एक विशाल नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था की सचिव श्रीमती प्रज्ञा वार्ष्णेय द्वारा बताया गया इस समारोह में श्रीमती रजनी दिलेर जी श्रीमती श्वेता दिवाकर,सुश्री पवित्रा जी, डॉ उषा गुप्ता, एआरटीओ नीतू सिंह, सुनीता वर्मा, रुचि गोठवाल , ममता शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, दीप्ति वार्ष्णेय, ममता पाराशर आदि विशिष्ट महिलाएं उपस्थित रहीं। कन्या गुरुकुल एवं दयानंद हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा जूडो कराटे,योग एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी गई। स्त्रियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, योग्यता और नेतृत्व चर्चा की गई। श्रीमती प्रज्ञा वार्ष्णेय द्वारा बताया गया कि प्रत्येक नारी सम्मानजनक है और उसे देश के संभ्रांत नागरिक के रूप में ही देखा जाना चाहिए। कार्यक्रम में समाजसेवी महिलाओं में सरोज सिंह, रमा वार्ष्णेय,प्रगति वार्ष्णेय, डॉक्टर ज्ञान मणि, सुनीता वार्ष्णेय, माधवी आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में वृद्ध महिला सम्मान भी आयोजित किया गया। अंत में सभी अतिथियों का कार्यक्रम अध्यक्ष निर्देश वार्ष्णेय द्वारा आभार प्रगट किया गया।

IMG_20221115_222855.jpg