भारत विकास परिषद द्वारा गायों को खिलाया गया चारा

in #sasni2 years ago (edited)

IMG-20220721-WA0014.jpg

सासनी के भारत विकास परिषद द्वारा गोवंश के लिए दान किया 45 कुंटल हरा चारा

IMG-20220721-WA0016.jpg
सासनी। पराग डेयरी में बनी अस्थाई गौशाला में गोवंश के लिए भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से 45 कुंटल हरा चारा दान किया गया। इस दौरान भारत विकास परिषद के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं चारा दान करते हुए भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कहा कि गोवंशों को हरा चारा मिलने से भूसा की खपत तो कम होगी ही साथ ही गोवंशों को कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगी। गौवंश की सेवा व रक्षा करना हर मनुष्य का कर्तव्य है जिसे उसे पूरे तन,मन, धन से करना चाहिए। गाय को मां का दर्जा दिया गया है इसलिए शहर के लोगों को गौशालाओं में गायों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा समाज सेवा के कार्यो में संलिप्त है और भविष्य में भी इसी प्रकार के कल्याणकारी कार्य करती रहेगी।
इस मौके पर भारत विकास परिषद शाखा सासनी से नीरज वार्ष्णेय, वकील वार्ष्णेय, अभिशेक वार्ष्णेय,निर्देश चन्द्र वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय, विपुल लुहाड़िया, डॉ विकाश सिंह,मनीष वार्ष्णेय, अशीष गुप्ता चीनू, हिमांशु वार्ष्णेय, रोबिन वार्ष्णेय, ज्ञानेन्द्र कुशवाह, एस कुशवाह,प्रशांत वार्ष्णेय CA, संदीप सिंह,यश लुहाड़िया,अंबुज जैन,सुरेंद्र वार्ष्णेय,राजू वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे।