दुकानों पर लगने वाले विज्ञापन बोर्ड का शुल्क का हुआ विरोध

in #sanver2 years ago

इंदौर में नगर निगम ने शहर की दुकानों पर लगने वाले विज्ञापन बोर्ड का शुल्क लेने का फैसला लिया है। इसका व्यापारिक संगठनों के साथ कांग्रेस भी विरोध कर रही है विज्ञापन बोर्ड शुल्क वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस द्वारा शहर के 85 वार्डों में भाजपा परिषद के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ओर निगम के इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों के साथ ही क्षेत्रीय जनता ने भी निगम के इस फैसले के खिलाफ हस्ताक्षर किया और नगर निगम से इस फैसले को वापस लेने की मांग की कांग्रेस नेता मोनू जैन ने अन्नपूर्णा क्षेत्र में
हस्ताक्षर अभियान चलाया जहां बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया मोनू जैन ने कहा कि नगर निगम का यह फैसला तानाशाही वाला है इस फैसले से सभी व्यापारियों में रोष है ओर कांग्रेस पार्टी नगर निगम के इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम इस फैसले को वापस नही लेती है तो आगामी दिनों में कांग्रेस पार्टी द्वारा बड़ा आंदोलन किया जायेगा कांग्रेसियों ने रास्ते से गुजरने वाले नागरिकों को नगर निगम की इस नीति के बारे में जानकारी दी और निगम द्वारा लगाए जा रहे इस नए टैक्स के बारे में उन्हें बताया जिसकी जानकारी मिलने पर नागरिकों द्वारा भी अपना विरोध जाहिर किया गया कांग्रेसी नेता मोनू जैन ने कहा कि नगर निगम की इस गलत नीति के कारण व्यापारियों को अपना व्यापार करना मुश्किल हो रहा है