वन स्टॉप सेंटर निरंतर जारी

in #sanver2 years ago

वन स्टॉप सेंटScreenshot_20221021_090855.jpg

हिंसा पीड़ित महिलाओं को सहायता देने वाले वन स्टॉप सेंटर में 2016 से अब तक करीब 7 हजार 500 महिलाओं को हेल्प मिल चुकी,सेंटर प्रशासक डॉ वंचना सिंह आज छावनी स्थित बोली
हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे काउंसलिंग विधिक सहायता पुलिस संबंधित सहायता सहित तमाम तरह से सहयोग करने वाले भारत सरकार की योजना के अंतर्गत 2016 से इंदौर के छावनी स्थित चल रहे वन स्टॉप सेंटर की सेवाएं निरंतर जारी है
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक डॉ वंचना सिंह परिहार ने छावनी स्थित अपने कार्यालय में आज बताया कि महिला एवं बाल विकास के द्वारा या सेंटर संचालित नवंबर 2016 से हो रहा है। जो की एक ऐसा केंद्र है जहा हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार से सहायता की जाती है। हिंसा पीड़ित महिलाओं को काउंसलिंग पुलिस सहायता देने के साथ ही जरूरत पड़ने पर 5 दिन का आश्रय , वही निशुल्क विधिक सहायता भी दी जाती है।उन्होंने बताया की अब तक करीब साडे 7 हजार पीड़ित महिलाओं को इंदौर जिले के वन स्टॉप सेंटर से सहायता प्रदान की जा चुकी है। बीते करीब साडे 3 साल में 75 से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त भी किया गया है। उनकी नौकरियां लगवाने के साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को स्टार्ट अप शुरू करवाने के लिए विभिन्न संस्थाओं से आर्थिक रूप से सहयोग भी दिलवाया है। उन्होंने बताया की वर्तमान में हर दिन करीब 7 से 8 केस आ रहे हैं, प्रशासक ने कहा कि परिवार के पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा की बीते करीब 3 वर्षों में उन्होंने 7 हजार 500 समझौते करवाए हैं। वही एक माह में लगभग 50 से 60 कोर्ट केस हो जाते हैं।