Sp ने चलाया मिशन शक्ति अभियान

in #santkbirnagar2 years ago

IMG-20220606-WA0011.jpg
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा हेतु समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अभियान चलाकर की गई चेकिंग

      आज दिनांक 06.06.2022 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री सोनम कुमार* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री संतोष कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण में *“मिशन शक्ति”* अभियान के तहत नारी सुरक्षा / नारी सम्मान / नारी स्वावलंबन के दृष्टिगंत जनपद सन्तकबीरनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से थानों पर गठित एंटीरोमियो स्क्वायड द्वारा थाना क्षेत्र के स्कूलों / सार्वजनिक स्थानों / प्रमुख चौराहों / कस्बों / प्रमुख बाजारों / मन्दिर / शापिंग मॉल आदि के आस-पास गश्त / चेकिंग करते हुए बालिकाओं / छात्राओं / महिलाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया । एन्टी रोमियों टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है ।![IMG-20220606-WA0008.jpg](https://images.wortheum.news/DQmYNhan8xpYLJ6UUv364THPKjgmEv98NPKfnChTkwnrL6f/IMG-20220606-WA0008.jpg)