शिवाजी गुप्ता को संत कबीर नगर जनपद का जिला अध्यक्ष बनाए ।

संतकबीरनगर। प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर एस हलवासिया जी ने संगठन विस्तार की दृष्टि से राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गिरिश संघी और राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल की स्वीकृति के उपरांत प्रदेश के 21 जिलों के जिलाध्यक्षो की पहली सूची जारी करते हुए संत कबीर नगर जनपद के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री शिवाजी गुप्ता को सौंपा है। इस मनोनयन से व्यापारियों में खुशी है। शिवाजी गुप्ता को संत कबीर नगर जनपद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन, प्रदेश मंत्री पवन जयसवाल जिला महामंत्री विनीत चड्ढा, विकास गुप्ता,नंद लाल मद्धेशिया, विजय कादूं, प्रदीप जायसवाल,संजीव भाटिया, वीरेंद्र सिंह राजपूत,मुकेश जसवाल हरी लाल गुप्ता आदि ने शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।