कोर्ट के आदेश पर प्रधान समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को मानपुर केवटहिया के प्रधान समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच शुरु कर Life है।मानपुर केवटहिया निवासी बाबूलाल उर्फ बबलू निषाद का आरोप है कि उसके पिता रामप्यारे की हत्या 23 जनवरी 2023 को मंहगू, सोहवती एवं ग्राम प्रधान हबीबुल्लाह ने कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को नदी के किनारे दफन कर दिया। इस संबंध में प्रार्थना पत्र स्थानीय पुलिस को दिया था।पुलिस ने संज्ञान में नही लिया। मजबूरी में उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मानपुर केवटहिया निवासी मंहगू और उसकी पत्नी सोहवती व ग्राम प्रधान हबीबुल्लाह के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया
IMG_20230407_023841.jpg