सपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा की, खलीलाबाद में जगत पर लगाया दांव

Uploading image #1...
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए चल रहे नामांकन की प्रक्रिया के बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सभी सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल पर दांव लगाया है।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के लिए पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।हो
संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए चल रहे नामांकन की प्रक्रिया के बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सभी सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल पर दांव लगाया है।
Trending Videos

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सहित सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के लिए पूर्व चेयरमैन जगत जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गय
इसके साथ ही नगर पंचायत मगहर के अध्यक्ष पद लिए जन्नतुन निशा पत्नी शमसुल्लाह को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत मेंहदावल से अध्यक्ष पद पर रितिका सत्येंद्र पांडेय पत्नी सत्येंद्र कुमार पांडेय प्रत्याशी होंगी। नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा से अध्यक्ष पद के लिए मो. इसहाक अंसारी प्रत्याशी होंगे। नगर पंचायत बेलहरकला से अध्यक्ष पद के लिए प्रतिमा निषाद पत्नी आनंद कुमार निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा से अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद अली को प्रत्याशी घोषित किया गया है। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा से अध्यक्ष पद के लिए मनीषा पत्नी शरद कुमार राकेश को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत हरिहरपुर से अध्यक्ष पद के लिए रामकेश को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ लग जाएं।