हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया नाग पंचमी का त्योहार

नाग देवता को दूध लावा चढ़ा कर धूमधाम मना नाग पंचमी का पर्व
मगहर।श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन मंगलवार को नाग पंचमी का त्योहार बड़े हर्ष एवं उत्साह के साथ नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया।इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं झूला भी झुलीं।
सनातन धर्म के अनुसार सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है।श्रावण महीने में देवाधि देव भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाने की परंपरा है।इस दिन नाग देवता को लोग दूध,लावा और पान का पत्ता चढ़ाया जाता है।इसी क्रम मंगलवार मगहर कस्बा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नाग पंचमी की सुबह घर को महिलाएं घरों को गाय के गोबर से गोठने के बाद नाग देवता की पूजा करने के बाद पकवान बनाने में जुट गई।वहीं दूसरी तरफ शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक करने की लम्बी कतार लगी रही।शाम के समय लड़कियां गुड्डी व घुघुनी (चना) लेकर आमी नदी के कबीर चौरा एवं पटना घाट पर पहुंच कर गुड्डी जहां पर भाईयों पीट कर नदी में विसर्जित कर दिया।ग्रामीण क्षेत्रों में नाग पंचमी के दिन कुश्ती दंगल का भी आयोजन होता है।इस मौके पर सुरक्षा के लिए चौकी प्रभारी विजय कुमार दूबे अपने दल बल के साथ मुस्तैदी से लगे रहे।

Sort:  

Boss humne apki sari khabre like kr di ab aap bhi kr dijye