बरसात होने से किसानों में खुशी,गर्मी से मिली राहत

बरसात होने से किसानों में हर्ष,लोगों को गर्मी से मिली राहत
मगहर20220721_151044.jpg।बरसात के मौसम में किसानो को बरसात होने का काफी इंतजार करने के बाद आखिरकार बुधवार की रात बरसात फिर से शुरू हो गयी।जहां सूखे खेतों को मानों संजीवनी मिल गयी।तो वहीं किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए।खेती किसानी का काम फिर से शुरू हो गया।किसान रोपाई की तैयारी में लग गए।इसके साथ ही प्रचंड गर्मी से लोगों ने राहत महसूस किया और मौसम सुहाना हो गया।
मौसम ने बुधवार को मिजाज क्या बदला कि मानों खेतों में प्राण वायु पहुँच गया।उसके बाद देर रात से पानी बरसना शुरू हो गया।पानी बरसने के साथ ही खेतों को संजीवनी सी मिल गयी।सूखे खेतों की फसलों में जान आ गई और पानी के बूंद की आस से फटी धरती की कुछ प्यास भी बुझ गयी है।एक बार फिर किसानी के कामों में तेजी आ गई और लोग फिर से धान की रोपाई की तैयारी में लग गए है।धान के नर्सरी जो पीली पड़ रही थी,उसमें भी जान आ गयी है।किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे हैं और उनमें भी फुर्ती सी आ गयी है।जो लोग पम्पिंग सेट से पानी चला रहे थे,वे रोपाई का शुरू कर दिये हैं।गांवों में लोग फिर से व्यस्त हो गए हैं।खेतों की निराई गुड़ाई का काम होने लगा है।लोगों का मन भी हर्षित हो उठा है।
वर्षा शुरू होने के साथ ही लोगों ने राहत महसूस किया है।लोगों को गर्मी व उमस से बहुत आराम मिला है।सुखी धरती ने भी राहत महसूस किया है।धूल उड़ना बंद हो गया है।सभी लोग खुश हो गए हैं और गर्मी से राहत महसूस करने लगे हैं।