तिरंगा यात्रा के बहाने नगर में राजनीत लगी रंग लाने

नगर में तिरंगा यात्रा के बहाने,राजनीत लगी रंग लाने
-तिरंगा यात्रा में निकाय चुनाव की आ रही महक
मगहर।पूरे भारत में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए आजादी की अमृत महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है।जिसके क्रम में तिरंगा यात्राएं निकाली गई और हर घर तिरंगा लगाया।निकाय चुनाव के नजदीक होने के कारण नगर के सम्भावित प्रत्याशियों को तिरंगा यात्रा के बहाने नगर नेताओं को अपनी राजनीत चमकाने और शक्ती का प्रदर्शन करने का मौका मिल गया है।
आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसे लेकर प्रधानमंत्री ने सरकारी,गैर सरकारी और निजी भवनों पर 13अगस्त से 15अगस्त तक तिरंगा झण्डा लगाने की घोषणा किया।जिसके बाद जगह जगह उत्साह के साथ सभी लोगों एवं पार्टियों ने अपने अपने तरीके से तिरंगा यात्राएं भी निकाली।तिरंगा यात्रा प्रशासनिक एवं स्वयंसेवी संसस्थओं ने भी निकाल कर लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावनाओं को जागृत किया।नगर निकाय चुनाव में भाग्य आजमाने वाले नेताओं ने मगहर कस्बे में अपने अपने ढंग से हर घर तिरंगा झण्डा बांटा तो किसी ने अपने समर्थकों के साथ कस्बे में तिरंगा यात्रा भी निकाली।इसके माध्यम से जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का कार्य किया।इसके आलवा नगर के सम्भावित दावेदारों शक्ती का प्रदर्शन करने से पीछे नहीं रहे।नगर स्कूली बच्चों के साथ प्रशासनिक अमला ने पहली तिरंगा यात्रा निकाली।उसके बाद पुलिस ने बुलेट तिरंगा यात्रा निकाला।तो वहीं चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में भी पूरे जोशोखरोश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।इससे लोगों को लगा की तिरंगा यात्रा तो बहाना है बल्कि नगर के सम्भावित दावेदारों का जनता के बीच शक्ती का प्रदर्शन करने का प्रयास किया गया है।नगर में निकाली गई तिरंगा यात्राओं में निकाय चुनाव की गन्ध आ रही है।