तेजी से बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, बाढ़ बचाव की तैयारी है अधूरी

संत कबीरनगर।01102926GK_26SKN07_MEHDAWAL_1656273042_1656273042.webpप्रशासन बाढ़ बचाव की तैयारियों और बंधों की मरम्मत में जुटा है, वहीं अब नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। अधूरी तैयारियों के बीच बढ़ रहे जलस्तर ने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि संभावित बाढ़ को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट है। लेकिन वास्तविक धरातल पर ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि अभी घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर है। लेकिन कुआनों और राप्ती में वृद्धि हो रही है। राप्ती नदी के जलस्तर में तो 12 घंटे में 1.8 मीमी की बढ़ोत्तरी हो गई। हालांकि अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है।

राप्ती नदी का जलस्तर ठाठर में 73.90 मी. था। जो रविवार की सुबह बढ़कर 75.70 पर पहुंच गया। हालांकि दिन में जल्स्तर में थोड़ी कमी आई। शाम चार बजे 75.570 मी. दर्ज किया गया। वहीं कुआनो नदी के जलस्तर में भी थोड़ी वृद्धि दर्ज हुई है। शनिवार की शाम को 73.630 मी दर्ज किया गया वहीं रविवार की सुबह इसमें वृद्धि हुई और जलस्तर 73.710 पर पहुंच गया।