कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए हुआ रवाना

संतकबीरनगर ।मेहदूपार से सावन माह में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। हर हर महादेव व बम भोले के जयकारे के साथ दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु रवाना हुए।सावन के पवित्र महीने में लोगों की मान्यताओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए जलाभिषेक के लिए जाते हैं। कोई काशी, कोई उज्जैन महाकाल जाता है। धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेहदूपार के दर्जन भर से अधिक पुरुष महिलाएं देवघर बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। रवानगी पर बोल बम के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।