भाजपा प्रदेश मंत्री ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संत कबीरनगर।01162126GK_26SKN23_1656273053_1656273053.webpभाजपा द्वारा पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को हैंसर ब्लाक के ग्राम प्रजापतपुर में भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। इस दौरान विधायक गणेश चौहान के अलावा अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और जनता से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करना और पेड़ों को बचाना अति आवश्यक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने-अपने घरों पर कम से कम-एक एक पौधा जरूर लगाया जाना चाहिए। जिससे हमें स्वच्छ वातावरण मिल सके और सभी प्राणी निरोग रहें। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री अशोक कुमार उर्फ साधु यादव, पुरुषोत्तम सिंह, लाल बहादुर अग्रहरि, पवन सिंह, परीक्षित यादव, सुरेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, रामगुलाम, पीएन सिंह, हरीश आदि लोग मौजूद रहे।