डीएम के आदेश पर भारी राजस्व निरीक्षक दूसरे की भूमि करा दिया कब्जा

सन्तकबीरनगर -जिले के मेहदावल तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक डीएम के आदेश को भी ठेगा दिखाते हुए पीड़ित की भूमि को जबरजस्ती कब्जा करा दिये है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी से कर न्याय की गुहार लगायी है।
मेहदावल तहसील क्षेत्र के ग्राम हरैया बाबू में दीनानाथ त्रिपाठी पुत्र बच्चा त्रिपाठी का गाटा संख्या 246 जो 4 विस्सा भूमि है। उसके समीप गाटा संख्या 226 रामदेव पांडेय आदि के नाम से भूमि दर्ज है। रामदेव द्वारा फरवरी 2022 में अपनी भूमि का पैमाइस कराया गया। मौके पर पहुची राजस्व टीम ने मामले को बझा दिया। और दीनानाथ त्रिपाठी की ही भूमि को पैमाइस कर कब्जा करा दिया। विरोध में दीनानाथ त्रिपाठी ने उपजिलाधिकारी मेहदावल के यहां धारा 24 का वाद दाखिल किया।इसके अलावा न्याय पाने के लिए जिलाधिकारी संत कबीर नगर को शिकायत दर्ज कराया। डीएम ने तहसीलदार को आदेश दिया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजी जाय। तहसीलदार ने राजस्व टीम गठित कर आदेश दिया कि दोनो पक्षो का एक साथ पत्थर नसब कर रिपोर्ट भेजे। इसके बाद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने विपक्षी से मिलकर पीड़ित की ही भूमि पैमाइस कर दूसरे पक्ष को कब्जा दिला दिया। जिससे पीड़ित न्याय पाने के लिए उच्चधिकारियों के यहां भटक रहा है। वही राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा बार बार धमकी दी जा रही है कि जो पैमाइस कर फैसला कर दिया गया है। उसमें कोई बदलाव होने वाला नही है। जिससे पीड़ित पूरी तरह आहत है। और न्याय पाने की आश लगाये बैठा है। और अपनी जमीन की पैमाइस धरा 24 के लिए भटक रहा है