बकरीद की तैयारियां शुरु, खरीदा जाने लगा बकरा

जिलहिज्जा इस्लाम धर्म का 12वां व अंतिम महीना है। जिलहिज्जा माह का चांद 30 जून की शाम देखा जाएगा। चांद देखे जाने पर उलमा किराम ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व मनाए जाने की तिथि की घोषणा करेंगे। इस बार बकरीद पर्व 10 या 11 जुलाई को पड़ेगा। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के करीब दो साल बाद इस बार रवायत के अनुसार बकरीद पर्व मनाया जाएगा। बकरों की खरीदारी शुरु हो गई है। IMG-20220627-WA0178.jpg