नगरपालिका परिषद के टेंडर को लेकर विरोध

01120226GK_26SKN08_1656273046_1656273046.webp
संतकबीरनगर।नगरपालिका परिषद खलीलाबाद में निकले टेंडर को लेकर विरोध के सुर उठने लगें है। रविवार को शहर के समय माता मंदिर मेंहदावल रोड स्थित एक स्थान पर एडवरटाइजर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष नोमान अहमद की अगुवाई में बैठक की। आपत्ति दर्ज कराते हुए ईओ व चेयरमैन से ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू कराने की मांग की।

एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष नोमान अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नीलामी सूचना आदि में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा बढ़ाने व पारदर्शिता बनाने, सभी इच्छुक व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित कर समान अवसर प्रदान करने का प्रयास किया। इसके साथ ही गुण्डों, अपराधियों, अराजक तत्वों, माफियाओं, धनबलियों, बाहुबलियों के एकाधिकार, भय व आतंक पूर्ण वातावरण को समाप्त करने तथा अधिकारी-ठेकेदार/लाभार्थी के गठजोड़ को समाप्त करने के उद्देश्य से ई-टेडरिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि सम्बन्धित सूचना से सम्बन्धित नियम व शर्तों को एक साथ ही विस्तार से जाना जा सकता है। जिसका पालन अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने नहीं किया। नगरपालिका प्रशासन के द्वारा इससे बचने का प्रयास किया जा रहा है। योजनाबद्ध तरीके से पक्षपात करके अपने चहेतों को नीलामी की प्रक्रिया पूरी दिखाकर लाभान्वित करना है। इससे पालिका को लाखों रूपयों की आर्थिक क्षति होने की सम्भावना है। ईओ नगर पालिका खलीलाबाद के द्वारा लाखों रूपये की आर्थिक क्षति जबरन व तानाशाही पूर्ण तरीके से की जा चुकी है।