ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने अपने परिवार के साथ आवास पर किया रुद्राभिषेक

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने अपने परिवार के साथ आवास पर किया रुद्राभिषेकIMG-20220808-WA0017.jpg

       केदार नाथ दूबे

सन्तकबीरनगर। शिव भक्तों के लिए सावन का महीना कुंभ के बराबर होता है। सावन में रुद्राभिषेक करने से सभी कष्टों का नाश और घर में लक्ष्मी का वास होता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे बेहतर माना जाता है। इस महीने में शिव के पास पालन और संहार दोनों का भार होता है। भक्‍त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।इस महीने में वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। आचार्य चंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन का हर दिन शुभ और कल्याणकारी होता है। इसी क्रम खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद अपने धर्म पत्नी व खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख श्रीमती प्रमिला देवी के साथ अपने आवास धमैचा में रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद ने कहा कि रुद्राभिषेक कराने से मन को शांति मिलती है। शास्त्री जी ने बताया कि वास्तु शास्त्र के उपाय करने से घर- परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ धन,स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम सामने आते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र कुमार ग्राम प्रधान मृदुला वर्यन समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।