दबे कुचले दलित समाज के उत्थान के प्रति समर्पित थे स्व0 राम विलास पासवान:लाल चन्द्र दुसाध

IMG-20220705-WA0052.jpg
-नाथनगर में मनाई गई पदम् भूषण प्राप्त पूर्व कैबिनेट मंत्री की जयंती
संत कबीर नगर। लाल चन्द्र दुसाध

नाथनगर ब्लाक परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद बस्ती मंडल अध्यक्ष बस्ती लालचन्द्र दुसाध के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0 रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई। इस मौके दुसाध समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया। उनके द्वारा समाज के उत्थान और विकास के प्रति दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया की उनकी बातों को आत्मसात कर समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
उपस्थित समाज के लोगों के बीच बोलते हुए बस्ती मंडल अध्यक्ष लालचंद दुसाध ने कहा कि स्व0 रामविलास पासवान 5 जुलाई 1946 को बिहार राज्य के जिला खगड़िया शहर बन्नी में पैदा हुए थे। उन्हें राजनीति की उथल पुथल की बारीकी का ज्ञान था। समाज के हितार्थ के लिए वह राजनीति क्षेत्र में उतरे। स्व0 रामविलास पासवान लगातार 8 बार लोकसभा सदस्य तथा राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं। उन्हें अलग अलग मंत्री मंडल भी मिल चुका है। स्व0 रामविलास पासवान सबसे अधिक अंतर से अब तक चुनाव जीतने के लिए उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।पासवान जी राजनीति के मौसम वैज्ञानिक माने जाते थे। दुसाध समाज को स्व0 राम विलास पासवान जी को पढ़कर उसे जीवन मे मंथन करना चाहिए। उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलकर राजनीति क्षेत्र में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। स्व0 राम विलास पासवान के उत्कृष्ठ कार्य के लिए पदम भूषण सम्मान मिला था। इनके बारे में पढ़ने पर पता चलता है कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बाद देश के दूसरे अनुसूचित समाज के मसीहा रामविलास पासवान के श्रेय जाता है। स्व0 रामविलास पासवान का इतिहास सर्वोपरि है। वह दबे कुचले दलित समाज के उत्थान के लिए कार्य करते थे। समाज की भलाई के लिए हमेशा आवाज को बुलंद करने में कोताही नही बरतते थे। बेबाकी के साथ जब वह सदन में बोलते थे। तो मौजूद किसी भी दल का हर सदस्य गौर से उनकी बातों को सुनता था। वह प्रतिभा के धनी थे। इस मौके पर अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद बस्ती मंडल अध्यक्ष बस्ती लाल चन्द्र दुसाध शशीकांत उर्फ सोनू पासवान उपाध्यक्ष सिकंदर कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य राम कोमल दुसाध कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दुसाध इंद्रजीत दुसाध विधानसभा अध्यक्ष धनघटा उदय राज उर्फ सोनू पासवान उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव दुसाध उपाध्यक्ष राहुल दुसाध जिला सचिव रोहित कुमार आदि अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।