साली को घर ले जाकर किया दुष्कर्म

in #santkabirnagar2 years ago

संतकबीरनगर। पत्नी की तबीयत खराब होने के बहाने विवाहिता साली को गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज क्षेत्र में अपने घर ले जाकर जीजा ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जानमाल की धमकी दी। इसके बाद भी जीजा के फोन करने से परेशान साली ने पति को आपबीती बताई। उसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में रविवार की देर शाम बखिरा पुलिस ने जीजा के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया।
बखिरा क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि गोरखपुर जिले के कैम्यिरगंज क्षेत्र के रहने वाले जीजा हमेशा उससे मोबाइल फोन पर बात करते थे। दो अप्रैल 2022 को उसके जीजा घर आए और बताए कि दीदी की तबीयत खराब है। आरोप है कि वह बिना अपने पति को बताए जीजा के साथ चली गई। जीजा उसे लेकर अपने घर कैम्यिरगंज गए। आरोप है कि मकान में ताला बंद था। पूछने पर बताए कि उसकी दीदी कहीं चली गई होगी, अभी आ जाएगी। घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किए। धमकी दिए कि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे। आरोप है कि उसके बाद भी जीजा का फोन आना बंद नहीं हुआ। आजिज आकर अपने पति को घटना की जानकारी दी। रविवार को पीड़िता थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को महिला आरक्षी के साथा मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।Screenshot_2022-05-25-02-13-00-87.jpg