BJP नेता टिल्लू उपाध्याय के अगुवाई में घनघटा विधानसभा के परसहर में चुनावी चौपाल का हुआ अयोजन

धनघटा विधानसभा के परसहर में "प्रवीण" के मौजूदगी में विधायक गणेश चौहान पूर्व विधायक जय चौबे और ज़िला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भरी हुंकार

संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र 62 के विधानसभा घनघटा के परसहर में BJP नेता टिल्लू उपाध्याय के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम में सांसद व प्रत्याशी प्रवीण निषाद BJP के Ex MLA #जय चौबे और धनघटा विधायक #गणेश चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव दिगपाल पाल पूर्व प्रमुख नाथनगर,संजय सिंह राठौर,चंद्र प्रकाश त्रिपाठी,अनुपम पांडेय,जोखई सिंह, पिंगल सिंह,गणेश पांडेय जिला मंत्री भाजपा,सुयशराज उपाध्याय,प्रधान चंद्रप्रकाश त्रिपाठी,प्रधान राजेश त्रिपाठी,प्रदीप पांडेय,प्रधान आलोक दुबे,प्रधान विंध्याचल निषाद,डब्लू सिंह बीडीसी,प्रधान बबलू पाल,धनंजय पांडेय प्रधान,हीरालाल प्रधान,प्रधान उदय राज अग्रहरि,हरकेश वर्मा,पूर्व प्रधान अभयनंद सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक जय चौबे और धनघटा विधायक गणेश चौहान ने जनता को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला.उन्होंने कहा कि भारत सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति वाला देश बन कर उभरेगा।कांग्रेस-सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2014 के पहले भारत की पहचान एक कमजोर और मांगने वाले देश के रूप में होता था लेकिन मोदी जी की अगुआई में देश मजबूत बना, पहले भ्रष्टाचार का बोलबाला था, देश भ्रष्टाचार के रूप में प्रसिद्ध था लेकिन मोदी जी की अगुआई वाली 10 साल की सरकार में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नही लगा। जिस कांग्रेस की सरकार में पोलियों वैक्सीन बनने में 35 साल लग गए वहीं मोदी जी की सरकार ने अपने वैज्ञानिकों को जो सुविधा दी जो हौसला दिया उसका परिणाम यह रहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कुछ ही दिनों में वैश्विक महामारी कोरोना से निजात दिलाने वाली वैक्सीन तैयार कर करोड़ों लोगों की जान बचा ली।इसलिए सभी एकजुट होकर बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद को भारी मतों से जिताते हुए उन्हे संसद में भेज तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान दे।

1000327645.jpg