OMG: मूसेवाला हत्याकांड के बाद अब मशहूर पंजाबी सिंगर अल्फाज की जिंदगी खतरे में पड़ी,

Screenshot_2022-10-03-11-17-31-42_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpgPunjabi Singer Alfaaz Hit By A High Speed Vehicle : पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हो पाया है और इसी बीच अब खबर एक और पंजाबी सिंगर को लेकर आ गई है| दरअसल, मशहूर पंजाबी सिंगर अल्फाज (Punjabi Singer Alfaaz) को एक तेज रफ्तार वाहन द्वारा भीषण टक्कर मारी गई है| जिसके बाद सिंगर अल्फाज को आनन-फानन में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती (Singer Alfaaz Admited In Mohali Hospital) कराया गया है|
अब से करीब दो घंटे पहले मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने सिंगर अल्फाज (Singer Alfaaz) के लिए प्रार्थना करने की बात कही है| हनी सिंह ने इंस्टग्राम पर पोस्ट लिखते हुए कहा- ''मेरा भाई अल्फाज इस समय हॉस्पिटल में है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह ICU में एडमिट है| कृपया सभी लोग उसके लिए प्रार्थना करें|'' हालांकि, वहीं दूसरी ओर सिंगर अल्फाज के रिकवर होने की बात भी कही जा रही है| कहा जा रहा है कि उनकी जिंदगी पर से खतरा टल गया गया है| वह खतरे से बाहर हैं|
एक्सीडेंटल अटैक की बात

फिलहाल, सिंगर अल्फाज के साथ यह हादसा (Singer Alfaaz Accident) एक्सीडेंटल अटैक बताया जा रहा है| कहा जा रहा है कि यह हादसा एक साजिश के तहत किया गया है| यह हादसा सिंगर अल्फाज पर एक हमला है| बताया जाता है कि, पंजाबी सिंगर अल्फाज को टक्कर उस वक्त मारी गई| जब वह एक ढाबे के बाहर बनूर लांडरां राजमार्ग पर सड़क के किनारे खड़े हुए थे| इसी बीच एक शख्स तेज रफ्तार वाहन से आया और सीधा अल्फाज को भीषण टक्कर मार दी| टक्कर के बाद अल्फाज बुरी तरह से घायल हो गए| जिसके बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल लाया गया|

आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि, अल्फाज को टक्कर (Alfaaz Accident) मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| आरोपी मोहाली पुलिस के कब्जे में है| आरोपी की पहचान हरियाणा के पंचकूला के रायपुर रानी निवासी विक्की के रूप में हुई है|