गैस चूल्हा जलाकर छोड़ रहे हैं रूस के लोग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Screenshot_2022-10-03-11-13-17-10_a71c66a550bc09ef2792e9ddf4b16f7a.jpgरूस दुनिया भर में इन दिनों अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में है। कभी यूक्रेन से युद्ध को लेकर तो कभी सेना में भर्ती के ऐलान को लेकर। सोशल मीडिया पर भी रूस के लोग एक अजीबोगरीब हरकत की वजह से छाए हुए हैं।
यहां के लोग सोशल मीडिया पर जलते हुए गैस चूल्हे का वीडियो लाइव स्ट्रीम कर रहे हैं। आपको सुनने में ये अजीब लग रहा होगा कि आखिर कोई क्योंकि गैस को बर्बाद करेगा, वो भी तब, जब इसके दाम आसमान छू रहे हैं। कहां आम लोग कोशिश में लगे रहते हैं कि कम से कम गैस की बर्बादी हो, वहीं रूस में कुछ लोग सोशल मीडिया पर गैस चूल्हे को जलाकर छोड़ रहे हैं और इसे लाइव स्ट्रीम कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है इस अजीबोगरीब हरकत की वजह।
11 सितंबर से इस तरह के ट्रेंड की शुरुआत हुई, जब एक नया Twitch चैनल खासतौर पर इस तरह के कंटेंट को ही स्ट्रीम करने के लिए बनाया गया। चैनल का नाम 'russiangas1' रखा गया, जिसमें एक फोन को खासतौर पर 4 बर्नर का गैस स्टोव जलते हुए दिखाने के लिए रखा गया। ये 24/7 लाइव दिखाया जा रहा है क्योंकि रूसी लोग यूरोप को ये दिखाना चाहते हैं कि उनके यहां गैस का दाम कितना सस्ता है। वे महीने में इसके लिए $1।35 यानि करीब 110 रुपये दे रहे हैं, जबकि यूरोप में इस वक्त गैस के दाम काफी ऊंचे हैं। वीडियो में एक डिजिटल क्लॉक और थर्मोमीटर के ज़रिये दिखाया जा रहा था कि वीडियो लूप पर नहीं चल रहा, बल्कि ये लाइव है।

पहले तो 3 दिन तक किसी का ध्यान भी इस पर नहीं गया, लेकिन 17 सितंबर को लोगों ने जब इसे देखा तो ये वायरल हो गया। 21 सितंबर तक गैस जलती रही और इसकी फ्लेम थोड़ी धीमी होने लगी। तब तक चैनल को भी ट्विच पर बैन किया जा चुका था। हालांकि इतने दिनों में ये कॉन्सेप्ट बहुत से लोग देख चुके थे। 2 और चैनल्स ने भी इसी तरह का वीडियो स्ट्रीम करना शुरू कर दिया था, जिन्हें अब भी बैन नहीं किया गया है।