मत्स्य उत्पादन में प्रदेश को मिला प्रथम स्थान

in #santkabirnagar10 months ago

संतकबीरनगर
विकास भवन सभागार में मंगलवार को विश्व मत्स्यकीय दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ संत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार मिला है।
यह पुरस्कार अहमदाबाद में आयोजित फिशरीज कॉन्क्लेव में मंत्री मत्स्य संजय निषाद को प्रदान किया गया। उसका सजीव प्रसारण मत्स्य पालकों को दिखाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय मिश्र ने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही साथ वर्ष 2023-24 में चयनित मोटर साइकिल विद आईसबॉक्स एवं थ्री व्हीलर विद आईसबॉक्स के लाभार्थियों को सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी राम नरेश निषाद, प्रदेश सचिव निषाद पार्टी दिवाकर निषाद, जिला संरक्षक निषाद पार्टी धर्मेंद्र निषाद आदि ने चाबी प्रदान की। मत्स्य पालकों को मछुआ दुर्घटना बीमा का प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस दौरान इंद्रजीत निषाद ,मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश, वरिष्ठ सहायक मुस्ताक अहमद व मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Screenshot_2023_1122_172636.jpg