महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसपी से लगायी गुहार लगाई

in #santkabirnagar2 years ago

sant-kabir-nagar_1634019876.jpegसंतकबीरनगर। क्षेत्र के करौंदा गांव की एक महिला को गांव के कुछ लोगो ने विगत 22 अगस्त को मार पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित महिला आरोपियों पर कार्रवाई के लिए बखिरा पुलिस का चक्कर चार दिन से लगा रही है। चार दिन बीतने के बाद भी पीड़ित महिला न्याय के लिए भटक रही है। मजबुरन पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
करौंदा निवासी पीड़ित महिला मालती ने बताया कि वह घर मे अकेली रहती है। 22 अगस्त को घर के सामने ट्राली से मिट्टी गिरवा रही थी। उसी समय गांव निवासी दबंग किस्म के कुछ लोग उसके घर मे घुसकर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दिया। घटना में उसे काफी चोट आई। शोरगुल सुनने के बावजूद आरोपियों के भय से कोई उसे बचाने के लिए नही आया। दबंगो ने घर मे रखे सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिए। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह चार दिन से रोजाना बखिरा पुलिस चौकी का चक्कर लगा रही है, लेकिन अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नही किया। पुलिस की मिलीभगत होने से अभियुक्तगण घूम-घूमकर उसे धमकी दे रहे कि मुकदमा पुलिस कभी भी नही लिखेगी।
पीड़ित महिला का आरोप है कि वह चार दिन से रोजाना चौकी पर आती है, लेकिन चौकी इंचार्ज मुकदमा लिखने के बजाए उसे गवाह लाने की सलाह देते है।