टेक्सास के अमरिलो चिड़ियाघर के बाहर की सीसीटीवी में कैद हुई अदभुत तस्बीर लोग हैरान

A-Mysterious-Creature-found.jpg

कई बार आंखों के सामने से ऐसी-ऐसी तस्वीरें गुजरती हैं कि जिन्हें देखकर दिल-दिमाग सन्न रह जाता है| खैर, अब ऐसी ही एक तस्वीर अमेरिका के टेक्सास से सामने आई है| जिसे देखकर भी आप सन्न रह जायेंगे और कहेंगे कि यह तो बेहद डरावना दृश्य है! बतादें कि, डराने वाली यह तस्वीर बेहद ज्यादा वायरल हो रही है| आलम यह है कि, इस तस्वीर की पहचान करने के लिए कहा गया है| इस तस्वीर के बारे में लोगों से जवाब मांगा जा रहा है|

000(66).jpg

दिखता है एक अजीब सा जीव ....

दरअसल, यह तस्वीर टेक्सास के अमरिलो चिड़ियाघर के बाहर की बताई जाती है| अमरिलो द्वारा फेसबुक पर इसकी पूरी जानकारी दी गई है| जो तस्वीर जारी हुई है वह रात के अंधेरे की है और इस अंधेरे में ही एक अजीब सा जीव नजर आ रहा है| जिसकी आकृति बिलकुल अलग है| न तो वो इंसान लग रहा है और न तो जानवर... वह बेहद डरावना है| बतादें कि, इस जीव को चिड़ियाघर के बाहर लगे CCTV कैमरे ने खुद में कैद कर लिया|

कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच से मचा हड़कंप...

बताया जाता है कि, कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच में यह अजीब जीव दिखा| 21 मई (रात लगभग 1:25 बजे) की फुटेज में इसे देखा गया| जिसके बाद चिड़ियाघर के अधिकारी सतर्क हो गए| हालांकि, इस अजीब जीव ने कोई नुकसान नहीं किया है| वहीं, अभी तक कोई समझ नहीं पाया कि आखिर चिड़ियाघर के बाहर कौन सा जीव था|

Sort:  

Ohh..

फाइन

Ye bahut purani khabar he

शैलेन्द्र जी 50% से like कर दिया।
पोस्ट को लाइक कर दिया है, कॉमेंट भी कर रहा हूं कृपया आप भी मेरे अकाउंट को लाइक करें और कमेंट करें दोनों को फायदा होगा। धन्यवाद